NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) नामीबिया के लिए UPI की तरह इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम डेवलप करने में मदद करेगा। NIPL ने इसके लिए बैंक ऑफ नामीबिया (BON) के साथ एक एग्रीमेंट में साइन किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज यानी 2 मई को इसके बारे में जानकारी दी।

इस एग्रीमेंट का उद्देश्य अफ्रीकी देश में डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस को बढ़ाना, रियल टाइम पर पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और मर्चेंट पेमेंट ट्रांजेक्शन (P2M) को सपोर्ट करना है।

इंटरनेशनल मार्केट के लिए किसी केंद्रीय बैंक के साथ NPCI का पहला कोलेब्रेशन
NPCI ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा – अफ्रीकी देश में UPI जैसी रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम डेवलप करने में मदद करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया के साथ अपनी एग्रीमेंट की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।

यह इंटरनेशनल मार्केट में UPI स्टैक को डिप्लॉय करने के लिए किसी केंद्रीय बैंक के साथ हमारा पहला कोलेब्रेशन है। हमें डिजिटल पब्लिक गुड पहल में योगदान करने पर गर्व है और हम मेड इन इंडिया टेक्नोलॉजी के साथ नामीबिया के नागरिकों की मदद करने के लिए उत्साहित हैं।

मार्च 2024 में UPI के जरिए देश में ₹19.78 लाख करोड़ का लेनदेन
मार्च 2024 में UPI के जरिए ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना था। उस महीने 1,344 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 19.78 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था। इससे पहले फरवरी 2024 में UPI के जरिए 1,201 करोड़ लेनदेन हुए, जिसके जरिए 18.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में UPI के जरिए 199.95 लाख करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *