Updated on 15 May, 2024 04:54 PM IST BY NEWSBULLETIN24X7.COM

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 739 मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे।सीईओ ने बताया कि कुल वोटरों में 1 करोड़ 12 लाख 86 हजार 726 पुरुष वोटर और 1 करोड़ 1 लाख 74 हजार 240 महिला वोटर हैं। 773 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। वहीं इन चुनावों में 5 लाख 38 हजार 715 युवा पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 1 लाख 89 हजार 855 वोटर 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 1 लाख 58 हजार 718 है।13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 16,517 गांवों में और 7,934 शहरों में बनाए गए हैं। पंजाब में 100 प्रतिशत फोटो पहचान पत्र बनाए गए हैं।हलका गुरदासपुर में कुल 16 लाख 5 हजार 204 वोटर हैं जिनमें 8 लाख 48 हजार 855 पुरुष वोटर, 7 लाख 56 हजार 283 महिला वोटर और 36 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। अमृतसर में 16 लाख 11 हजार 263 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 45 हजार 434 पुरुष वोटर, 7 लाख 65 हजार 766 महिला वोटर और 63 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। खडूर साहिब में 16 लाख 67 हजार 797 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 76 हजार 281 पुरुष वोटर, 7 लाख 91 हजार 449 महिला वोटर और 67 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। जालंधर में 16 लाख 54 हजार 3 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 59 हजार 687 पुरुष वोटर, 7 लाख 94 हजार 272 महिला वोटर और 44 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी तरह होशियारपुर में 16 लाख 1826 कुल वोटर हैं, जिनमें 8 लाख 30 हजार 840 पुरुष वोटर, 7 लाख 70 हजार 942 महिला वोटर हैं और 44 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।