
बिहार बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए फाॅर्म भरने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है | अब छात्र अपने संबंधित स्कूलों के जरिए 10 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | दो बार से बिहार बोर्ड अन्य राज्यों से पहले बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता आ रहा | इस बार भी बीएसईबी सबसे पहले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा |
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है | अब छात्र 10 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | पंजीकरण बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com के जरिए करना होगा | 12वीं बोर्ड परीक्षा का फाॅर्म स्कूलों की ओर से भरा जाएगा | इस संबंध में बीएसईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोटिस जारी किया है |बता दें कि इससे पहले बीएसईबी ने स्कूलों को निर्देश दिया था कि पंजीकृत स्कूलों को वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसे स्टूडेंट्स को देना होगा | बीएसईबी ने कहा कि स्कूल प्राधिकारियों द्वारा सभी विवरणों की जांच करने के बाद, छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए कहा जाएगा | इससे पहले बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दिया गया था | अब इसे 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है |
2023 में बिहार बोर्ड ने 21 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था | कुल 83.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे | लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा | कॉमर्स टॉपर सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए | वहीं साइंस टॉपर आयुषी नंदन ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए | कला/मानविकी टॉपर मोहद्देसा को 95 प्रतिशत नंबर मिले थे |
वहीं बिहार सरकार की ओर से मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्र और छात्राओं को नकद पुरस्कार और लैपटाॅप देकर सम्मानित भी किया गया था | वहीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी स्टूडेंट्स के लिए बीएसईबी ने नीट और जेईई की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की भी सुविधा शुरू की है |