
बरेली में दहेज उत्पीड़न और हत्या का सिलसिला थम नही रहा है | जिले में आए दिन दहेज संबंधित मामले सामने आ रहे हैं | प्रियंका को भी उसके ससुराली अतिरिक्त दहेज के लिए तंग किया करते थे | उसकी 8 महीने पहले ही शादी हुई थी | प्रियंका से कैश और गाड़ी की डिमांड की जाती थी | प्रियंका के भाई का आरोप है कि किशन उसे मारता-पीटता था |मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के मोहनपुर रामनगर के रहने वाले हरीश पटेल ने 8 माह पहले अपनी बेटी प्रियंका की शादी बीसलपुर रोड के रहने वाले किशन पाल के साथ की थी | शादी में हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया गया था | मृतका के भाई विक्की पटेल ने बताया कि शादी के बाद उसकी बहन के ससुरालियों के सुर बदल गए | वह उसकी बहन से कभी कैश तो कभी गाड़ी की डिमांड करने लगे थे | इस बात को लेकर किशन उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगा | आरोप है कि किशन अब तक उसकी बहन को प्रताड़ित कर लाखों रूपये ले चुका था |
अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुराली
विक्की पटेल ने बताया कि किशन ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि प्रियंका की तबीयत ठीक नहीं है | वह बरेली के एक निजी अस्पताल में है | जानकारी मिलते ही विक्की अपने चाचा के साथ निजी अस्पताल पहुंचा | जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसे बहन प्रियंका का शव मिला | वहीं, शव को छोड़कर आरोपी ससुराली भाग चुके थे || विक्की ने किशन को फोन लगाया तो उसने फोन रिसीव नही किया |
पुलिस की दी सूचना, मुकदमा हुआ दर्ज
विक्की ने बहन को जहर देकर मारने की सूचना पुलिस को दी | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया | पूरे मामले में थाना प्रभारी संजय तोमर का कहना है कि शिकायत के आधार पर दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है | आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बना दी गई है | जल्दी आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा |