IND Vs SA (India vs South Africa) World Cup 2023 Live Cricket Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत अंक तालिका में पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।

IND Vs SA Live Score: विराट-श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। अब दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 196/2 है।

IND Vs SA Live Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 64 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने विराट कोहली के साथ शानदार साझेदारी की है और टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं।

IND Vs SA Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 67 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर शानदार पारी खेली है और मुश्किल पिच पर टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में बनाए हुए हैं। अय्यर के साथ उन्होंने शानदार साझेदारी की है। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/2 है।

IND Vs SA Live Score: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं। कोहली अपने अर्धशतक के बेहद करीब हैं। अब श्रेयस भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/2 है।

IND vs SA Live: विराट-श्रेयस क्रीज पर

18 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 26 गेंद में 10 रन और विराट कोहली 34 गेंद में 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 20+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

IND vs SA Live: भारत को दूसरा झटका

भारत को 11वें ओवर में 93 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 24 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने क्लीन बोल्ड किया। इससे पहले रोहित 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें रबाडा ने आउट किया था। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 94 रन है। फिलहाल विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

IND vs SA Live: पांच ओवर में ही 60 रन के पार

भारत ने पांच ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 61 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 22 गेंद में 40 रन और शुभमन गिल नौ गेंद में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित अब तक अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। पांचवें ओवर में 16 रन आए। चौथे ओवर में 10 रन, तीसरे ओवर में 13 रन, दूसरे ओवर में 17 रन और पहले ओवर में पांच रन आए थे।

IND vs SA Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *