
मुंबई
बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई स्थित अपने घर में दिवाली पार्टी रखी |
पार्टी में कई सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रवीना टंडन, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, सुहाना खान, नोरा फतेही समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं | इस दौरान सभी सेलेब्स पारंपरिक आउटफिट में नजर आए | ट्रेडिशनल आउटफिट में एक्टर्स और एक्ट्रेसेज का फैशन गेम कमाल दिखा | लेकिन ऐश्वर्या राय ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लाइमलाइट बटोर ली | उन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया | इस पार्टी में वह अकेले ही आई थीं |
ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिवाली पार्टी के लिए पारंपरिक ट्रैडिशनल आउटफिट कैरी किया | उन्होंने पार्टी के लिए अपने लुक को पूरी तरह से बदला हुआ था| उन्होंने बालों को हल्का कर्ल, ग्लोइंग मेकअप, डार्क रेड लिपस्टिक, बड़े झुमके और हाई हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था | वो बहुत ही स्टनिंग लग रही थी | उनके साथ न तो बेटी आराध्या थीं और न ही अभिषेक बच्चन |